फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खेत में मोटर चलाने गए किसान की करंट लगने से मौत

Fri, 19 Apr 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो- 26 मृतक महाबीर का फाईल फोटो ।
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र के गांव खामपुरा में बुधवार शाम को करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। किसान अपने खेत में स्थित मोटर को चलाने के लिए गया था और इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। किसान के परिजनों ने पुलिस में शिकायत भी दी है। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सदर थाना नारनौल के अंतर्गत आने वाले गांव खामपुर के करीब 66 वर्षीय किसान महावीर अपने खेत के ट्यूबवेल पर मोटर चलाने के लिए गए थे। जैसे ही ट्यूबवेल पर मोटर चलाने के लिए स्विच दबाया तो उसमें करंट आ गया, इससे वह वहीं गिर पड़े। सूचना पर पहुंचने परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें