फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 16 हजार उपभोक्ताओं में से 8700 ने नहीं कराया केवाईसी अपडेट

Thu, 02 Mar 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम के बुचावास कार्यालय के उपमंडल अधिकारी साहिल गर्ग ने उपभोक्ताओं को निगम द्वारा दी जा रही सब्सिडी का लाभ लेने के लिए अपना परिवार पहचान पत्र अपडेट करवाने के निर्देश दिए है। उपमंडल अधिकारी साहिल गर्ग ने बताया कि निगम के उपमंडल बुचावास के अंतर्गत लगभग 22 गांव आते है। जिनमें निगम के करीब 16 हजार उपभोक्ता है। उन्होंने बताया कि 16 हजार उपभोक्ताओं में करीब 8700 उपभोक्ताओं का केवाईसी अभी तक अपडेट नहीं किया गया है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं को आह्वान किया कि जिन्होंने अभी तक अपने केवाईसी अपडेट नहीं करवाया है वे सभी निगम की ऑनलाइन साइट पर जाकर अपना परिवार पहचान पत्र अपडेट करें। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में उन्हीं उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा जिनका परिवार पहचान पत्र अपडेट होगा। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं का पीपीपी अपडेट नहीं है वो अपने गांव के शिकायत केंद्र पर जाकर वहां उपस्थित कर्मचारियों से पीपीपी अपडेट करवा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें