संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत जिला पुलिस ने एक तस्कर के पास से 858 ग्राम हेरोइन बरामद की है। वहीं तस्करी की आय से खरीदी गई 55 हजार रुपये की बाइक जब्त की है।
पुलिस ने जून में कार्रवाई करते हुए 858 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया था। गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी ललित कुमार और अन्य आरोपियों के कब्जे से चिट्टा बरामद किया गया था। पुलिस ने पाया कि आरोपी ललित कुमार ने मादक पदार्थों की तस्करी की आय से बाइक खरीदी थी। इसके बाद कुर्की की प्रक्रिया शुरू करते हुए बाइक को जब्त कराया।
पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ हमारा अभियान लगातार जारी रहेगा। न केवल मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों को जेल भेजा जाएगा, बल्कि उनकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को भी जब्त किया जाएगा।