फोटो संख्या:71- शंकर मार्केट में पॉलिथीन का चालान काटते नगर पालिका व हरियाणा राज्य प्रदूषण निय
महेंद्रगढ़। नगर पालिका तथा हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया।
साढ़े आठ किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता दिपेश ने बताया कि अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले एक थोक व्यापारी और पांच खुदरा दुकानदारों पर 20500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
उन्होंने बताया कि टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर महेंद्रगढ़ के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में गोयल ट्रेडिंग कंपनी नामक एक थोक व्यापारी और पांच अन्य दुकानदारों पर छापा मारा था। निरीक्षण के दौरान इन सभी के पास से प्रतिबंधित सिंगलयूज प्लास्टिक बरामद हुई। तीन दुकानदारों पर 1500-1500 रुपये, दो पर तीन-तीन हजार रुपये तथा एक ट्रेडिंग कंपनी संचालक पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। है।
नगर पालिका सचिव गौरव सांगवान ने बताया कि यह अभियान जिले में सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह से खत्म करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।