फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आग की लपटों में जली 82 एकड़ की कड़बी

विज्ञापन
फोटो संख्या:85-श्री गोशाला में  कड़बी में लगी आग को बुझाता दमकल कर्मचारी--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अज्ञात कारणों के चलते बुधवार को जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर कड़बी में आग लग गई। हादसों में कुल 82 एकड़ में रखी कड़बी आग की चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। श्री गोशाला में 80 एकड़ की कड़बी जलने से बड़ा नुकसान हुआ।
विज्ञापन

दमकल विभाग के कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि गांव खेड़ा में करीब आधा एकड़ कड़बी में आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके बाद गांव धोली में करीब डेढ़ एकड़ कड़बी में आग लग गई। यहां भी दमकल टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई।
सबसे बड़ी घटना श्री गोशाला में हुई। यहां गायों के पशुचारे के लिए दानदाताओं द्वारा दी गई करीब 80 एकड़ की कड़बी में बुधवार दोपहर आग लग गई। गोशाला महासचिव डॉ. तरुण ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही 112 और दमकल विभाग को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

दो फायर गाड़ियों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कर्मचारियों और गोसेवकों ने आसपास रखी कड़बी को सुरक्षित बचा लिया। डॉ. तरुण ने प्रशासन से आग से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।

फोटो संख्या:85-श्री गोशाला में  कड़बी में लगी आग को बुझाता दमकल कर्मचारी--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें