अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। अनाज मंडी के मार्केट कमेटी कार्यालय में बुधवार को आयकर विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों व कारोबारियों के साथ बैठक की। उन्हें आयकर भरने व समस्याओं को दूर करने का काम किया।
आयकर अधिकारी रणधीर सिंह व जयराम मीणा ने व्यापारियों को विभाग की कार्यप्रणाली व समय पर टैक्स भरने पर होने वाले फायदों की जानकारी दी। रणधीर सिंह ने बताया कि कर दाताओं द्वारा टैक्स के रूप में दिया जाने वाला पैसा देश के विकास तथा सुरक्षा की मजबूती पर खर्च किया जाता है। इस मौके पर व्यापारियों ने सवाल उठाया कि टीडीएस जब ज्यादा भर दिया जाता है तो उसका रिफंड आसानी से नहीं होता। आयकर अधिकारी ने बताया कि कई बार ऐसे अवसर आते हैं कि उक्त टीडीएस अगले सत्र में एडजस्ट हो जाता है। इस अवसर पर आयकर निरीक्षक अनिल कुमार, राजेश यादव तथा मंडी के व्यापारियों शामिल हुए।