फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता में चेलावास की सुमित कुमारी ने जीता जिला केसरी महिला का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। हरियाणा खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम में जिला अखाड़ा प्रतियोगिता जिला कुमार व जिला केसरी दंगल आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह सांगवान व कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी नरेश पाल फौगाट ने की। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर डीईओ अजीत सिंह सांगवान ने कहा कि हार ओर जीत खेल के दो पहलू हैं। हमें खेल खेल भावना से खेलने चाहिए।
सरकार खिलाड़ियों के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी नरेश पाल फौगाट ने कहा कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में महिला व पुुरुष पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 25 फरवरी को आयेाजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कुश्ती प्रशिक्षक नरेंद्र ने बताया की इस प्रतियोगिता में लगभग 200 महिला व पुरुष पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक रवींद्र, विवेक, मोनिका, नरेंद्र, माहला राम, संजय कुमार, तेज प्रकाश शर्मा, डॉ. हसंराज गुर्जर तथा जिला के विभिन्न अखाड़ों के संचालक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
कुश्ती प्रतियोगिता के परिणाम
कुश्ती प्रतियोगिता में चेलावास की सुमित कुमारी ने जिला केसरी महिला का खिताब जीता व बापडोली की स्वाती द्वितीय स्थान पर रही, सतनाली की रिना जिला कुमारी बनी तथा बापडोली की पूजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार महिलाओं की 40 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में बबीता प्रथम व प्रीति दूसरे स्थान पर रही। 43 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में प्रतिभा प्रथम व नेहा दूसरे स्थान पर रही। 46 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में भूमि प्रथम तथा नीशा दूसरे स्थान पर रही। 49 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में खुशी प्रथम व करीना दूसरे स्थान पर रही। 53 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में पूजा प्रथम तथा ऊषा दूसरे स्थान पर रही। 57 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में मनीषा व 61 किलोग्राम भार वर्ग में अंतिम प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें