फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लंबे-लंबे कटो के चलते जनजीवन प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली।
अटेली कस्बे में गत एक सप्ताह से सुबह 6-11 बजे तक लग रहे बिजली कट से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र से लोग सुबह अटेली काम करवाने के लिए आते है, लेकिन बिजली नहीं होने की वजह से उन्हें निराश होकर ही वापस जाना पड़ता है।
गणियार निवासी दुकानदार धर्मेंद्र यादव, विनोद कुमार, सोनू चौहान, राजेंद्र, अनिल व प्रीतम आदि ने बताया कि वे अपने-अपने गांवों से सुबह रोजी-रोटी कमाने के लिए अटेली में अपनी दुकानों पर आते है, लेकिन बिजली नहीं होती। ऐसे में उनके पास आने वाले ग्राहक भी काफी परेशान रहते है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से रोजाना सुबह 6-11 बजे तक बिजली कट लगाया जा रहा है। इसकी वजह से कस्बावासियों के साथ-साथ दुकानदारों को भी गर्मी के मौसम में उमस के इस हालात में परेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग कि भीषण गर्मी और रोजगार को देखते हुए बिजली के लंबे कटों लगाम लगाकर बिजली सुचारु की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कस्बे में बिजली के तारों के पास खड़े पेड़ों की टहनियों को हटाने के लिए विभाग द्वारा सुबह 6 से 11 बजे तक बिजली सप्लाई बंद की जाती है। ताकि बरसात के मौसम में बिजली के तारों से चिपके पेड़ों में करंट न आ सके। इसके लिए अटेली कस्बे की बिजली सप्लाई को बंद किया जाता है।
- जयगोपाल एसडीओ, बिजली निगम अटेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें