फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से तीन दिन पहले युवक की हार्ट अटैक से हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़।
क्षेत्र के गांव माजरा खुर्द में शादी से तीन दिन पहले ही एक युवक की दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई। शादी को लेकर घर पर खुशी का माहौल था। किंतु इस घटना के बाद खुशियां मातम में बदल गई। रात 12 बजे परिजन उसे उप नागरिक अस्पताल लेकर आए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
गांव माजरा खुर्द में विकास (22) की रात का खाना खाकर सोया था। जब परिजनों ने साढ़े बारह बजे देखा तो वह मृत पड़ा था। पुलिस को दिए ब्यान में मृतक के पिता राजेश ने बताया कि विकास का 16 फरवरी को लगन आना था। 18 फरवरी को शादी होनी थी। उन्होंने बताया कि बुधवार रात को उसका बनवारा निकाला गया था। बनवारा निकालने के बाद वह खाना खाकर सो गया। जब रात को करीब साढे़ बारह बजे सोया हुआ था। उसका अचानक जी घबराने लग गया। परिजनों ने कहा कि गोली ले लो। लेकिन विकास ने कहा कि मैं बिलकुल ठीक हूं और वह फिर सो गया। परिजनों ने साढे़ बारह बजे के लगभग देखा तो वह बेसुध पड़ा हुआ था। परिजन उसे उप नागरिक अस्पताल लेकर आए। लेकिन चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वीरवार को मृतक के पिता राजेश के ब्यान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव परजिनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


18 की थी शादी 16 को था लगन
विकास की 18 फरवरी को शादी थी तथा 16 फरवरी को लगन आना था। बारात सेहलंग से आकोली (नांगल चौधरी) गांव में जानी थी। घर पर कई दिनों से शादी की तैयारियां चल रही थी। घर पर रिश्तेदारों का आवागमन भी शुरू हो गया था। लगन समारोह के लिए मिठाइयां बनाने के लिए हलवाई भी लग गए थे।
विज्ञापन


पुलिस की कोचिंग ले रहा था मृतक
विकास ने बीएससी कर रखी थी। वह एक निजी कोचिंग सेंटर से हरियाणा पुलिस की कोचिंग ले रहा था। मृतक के पिता राजेश आर्मी में अरूणाचल प्रदेश में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। विकास का एक भाई है। छोटा भाई रवि बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें