फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव डुलाना में हटवाया पक्का अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव डुलाना में हटवाया पक्का अतिक्रमण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। गांव डुलाना में रविवार को प्रशासन ने बीपीएल प्लाटों के रास्ते पर किए गए पक्के अतिक्रमण को तोड़ दिया। बीडीपीओ निशा तंवर, गिरदावर नरेश कुुमार अतिक्रमण हटाने के लिए पूरे लाव लश्कर के साथ गांव डुलाना पहुंचीं और अतिक्रमण को हटाया।
विज्ञापन

गांव के सरपंच ने बताया कि गांव से बाहर पूर्व की सरकार ने बीपीएल परिवार के लिए प्लाट अलॉट किए थे। इन प्लाटों के रास्ते पर गांव के तीन लोगों ने अतिक्रमण कर पक्के मकान बनाए हुए थे। इन लोगों को रास्ता दिलाने के लिए गांव की पिछली पंचायत ने कोर्ट केस किया था। उसका फैसला आने के बाद प्रशासन ने रविवार को कार्रवाई को अंजाम दिया। इससे पूर्व अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी अतिक्रमण न हटाने पर टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें