फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन

नारनौल (ब्यूरो)। नांगल चौधरी में बहरोड़ मोड़ पर एक साइकिल सवार मजदूर ट्रक की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। रविवार को पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

मूल रूप से राजस्थान के अजमेर जिले के रूपनगढ़ का निवासी रामौतार (29) पुत्र फूलचंद नांगल चौधरी में कई वर्षों से रहता था। शनिवार शाम को वह साइकिल पर सवार होकर किसी काम से बहरोड़ रोड पर जा रहा था। वह जैसे ही बहरोड़ मोड़ पर पहुंचा तो पीछे से एक ट्रक चालक ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह नीचे गिर गया तथा बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसको तुरंत नांगल चौधरी अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे नारनौल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां पर गंभीर हालत होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, परिजन उसे लेकर जयपुर जाने लगे, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें