फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैकेयी कोप भवन दृश्य की दर्शकों ने की सराहना

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री धार्मिक रामलीला चांदूवाड़ा के रंगमंच पर अभिनय
विज्ञापन

फोटो नंबर दो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। श्री धार्मिक रामलीला चांदूवाड़ा के रंगमंच पर वीरवार की रात रराम के राजतिलक की तैयारी चल रही थी तो देवताओं ने मां सरस्वती की सहायता से कैकेयी की बुद्धि को पलट दिया और रही सही कसर मंथरा ने पूरी कर दी। इसके बाद कैकेयी कोप भवन में जा बैठी। राजा दशरथ कैकेयी को मनाने जब कोप भवन में गए तो राजा के दिए गए वचनों के अनुसार कैकेयी ने दो वर मांगे। एक में भरत को राजतिलक और दूसरे में राम को वनवास। इसके बाद लीला को विराम दिया गया। इस मौके पर राव के साथ भारत ग्रोवर व दिनेश कुमार भी मौजूद थे। रामलीला में दीपक हरित ने राम का, राजेश सोनी ने सीता का, मनोज वर्मा ने दशरथ का, तेज प्रकाश सोनी ने कैकेयी, सत्यनारायण हरित ने मंथरा का और सत्यनारायण वर्मा ने मुनि वशिष्ठ का अभिनय किया। लीला का मंच संचालन संजय गर्ग ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने रामलीला का दीप प्रज्ज्वलित कर रंगमंच पर्दा उठवाया।
वहीं, श्री नारायण सेवा समिति नारनौल की ओर से श्री कृष्णा ड्रामेटिक क्लब के मंच पर बृहस्पतिवार रात धनुष यज्ञ के बाद राम के विवाह की तैयारी की जाती है। राजा दशरथ अपने चारों पुत्रों राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न की बारात लेकर राजा जनक के यहां जाते हैं। राम जी बरात को लेकर रामलीला के मंच पर विशेष बैंडबाजों को प्रबंध किया था। बारात में सभी ने नाच गाकर खूब खुशियां मनाईं। राम विवाह को लेकर रामलीला के बाद खीर का प्रसाद भी वितरित किया गया और रामलीला को विराम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें