अमर उजाला ब्यूरो
बुचौली। गांव मालडा में बाबा जोहड़िया के मेले की पूर्व रात्री को भव्य जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में वीरपाल खरकिया व उसकी पार्टी के द्वारा पूरी रात बाबा की महिमा का गुणगान किया। हास्य कलाकार महेंद्र उर्फ झंडू ने लोगों को खूब हंसाया। मुख्यातिथि पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक, विशिष्ट अतिथि नरेश शर्मा माधोगढ़िया थे। अध्यक्षता सरपंच लालचंद उर्फ बिल्लू व मालड़ा बास के सरपंच परिवार के मुखिया अत्तर सिंह ने की। कमेटी सदस्य सुजान मालड़ा व मास्टर मंजीत ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत लोक गायक वीरपाल खरकिया ने भजन ‘मैं जाउंगा जित जोहड़िया का धाम सै, महेंद्रगढ जिले में मालडा गाम सै’ की प्रस्तुति दी। श्रेया चौधरी ने ‘मैया का दरबार सजा है दर्शन तो कर लैण दे मैनू नच लेण दे’ भजन गया। इस अवसर पर मेला कमटी, मंदिर कमेटी के सभी सदस्य, पदाधिकारी, ग्रामीण व आस-पास क्षेत्र के हजारों श्रोतागण उपस्थित रहे।