अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। ढाणी मोहल्ला में श्रीठाकुर महाराज मंदिर में मंगलवार रात को द्वितीय श्रीराधा जन्मोत्सव मनाया गया। सोहनलाल टैनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य यजमान डॉ. आरके शर्मा थे। श्रीराधा जन्मोत्सव पर रात को भजन संध्या आयोजित कि गई। इसमें मुख्य अतिथि राजेंद्र पाटोदिया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नपा पार्षद कृष्णा जांगड़ा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल कौशिक और नगरपालिका चेयरपर्सन रीना बंटी थी। राजेंद्र पाटोदिया ने कहा कि धर्म हमें सुमार्ग पर चलने का अनुसरण करवाता है।
कहा कि आज की युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति को भूलती जा रही है। यह चिंतनीय है। हमें प्रयास करने चाहिए की हम अपनी परंपरा के साथ-साथ प्रगतिशील बने। उन्होेंने अपने निजी कोष से 15 हजार रुपये मंदिर कमेटी को दिए। पार्षद कृष्णा जांगड़ा ने 11 हजार रुपये मंदिर कमेटी को दिए। भाई धीरू ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। नारनौल से आए कुक्की राजस्थानी ने जहां विराजे राधारानी अलबेली सरकार, कन्हैया ले चल परली पार..., ओरे कन्हैया तेरी मुरली राधा प्यारी ले गई... पेश किए। सोनू ठाकुर गुजरीया ने मां शारदे- मां शारदे हम तो बालक तेरे..., जपले जग में राम नाम कि माला, तेरे काम आएगी..., जोनी-मोला रेवाड़ी ने राधा रानी की महिमा का गुणगान किया। बुधराम सैनी ने ले अरदास श्यामा प्यारी भगत तेरे आए द्वारे पर... गाया। इस अवसर पर साधुराम सैनी, किशोरी लाल फोजी, नरेंद्र मेहता, पंडित गोबिंद शास्त्री, अशोक सैनी, मनोज सैन, बालकिशन शर्मा, पंडित त्रिलोक शास्त्री, शेरसिंह सैनी, श्यामलता, लाली देवी, लीला देवी, रेखा शर्मा, बाला देवी, धनपति देवी आदि उपस्थित थे।