एसवीएन की छात्रा ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। स्वामी विवेकानंद माध्यमिक विद्यालय महरमपुर की छात्रा पूनम ने 5वीं जूनियर राष्ट्रीय लंगोरी खेल प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय के साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्कूल पहुंचने पर मंगलवार को स्कूल प्रशासन ने विजेता छात्रा को सम्मानित किया। ये जानकारी स्कूल प्राचार्य रमेश चंद ने दी।
उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 18 से 20 अगस्त तक तेलांगना में आयोजित की गई। इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में देशभर के अनेक खिलाड़ियों ने भाग लिया। जबकि जिला महेंद्रगढ़ से छात्रा पूनम ने प्रदेश का नेतृत्व किया। जिसमें छात्रा ने दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। इस मौके पर संस्था की डायरेक्टर रेणु ढिल्लो ने छात्रा को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुरारी सोनी, कोच नरेश पाल, हेमंत चौबे, रवि शर्मा, सुनीता, चौधरी सुल्तान सिंह, दशरथ, रोहताश, सूरत सिंह, राजपाल, महेंद्र, कैलाश, शुभराम बोहरा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।