प्रकृति की सुंदरता पौधों से संभव : गोयल
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। चौधरी बैजनाथ गर्ल्स कालेज में कार्यकारी प्राचार्य डॉ. राजेश गोयल की अध्यक्षता में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें छात्राओं को पौधरोपण और उनके संरक्षण की प्रेरणा दी गई। उन्होंने कहा कि पौधे प्रकृति की अनमोल धरोहर हैं, जिनसे सभी प्राणियों को भोजन व आक्सीजन मिलती है।
उन्होेंने कहा कि पिछले 8-10 साल से पेड़ों की अंधाधुंध कटाई हो रही है। जिससे ग्लोब वार्मिंग का खतरा बढ़ गया। बारिश कम होने का कारण भी पौधों की कटाई है। समाधान के लिए जनता को पौधों से लगाव बढ़ाना होगा। शुक्रवार सुबह कार्यक्रम में छात्राओं को अशोक, पीपल, नीम आदि पौधे वितरित किए, तथा प्रत्येक छात्रा को एक पौधा अवश्य लगाने की नसीहत दी गई। इस मौके पर डॉ. ममता बायला, डॉ अशोक यादव, उमेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।