करनाल रैली के लिए किया विचार विमर्श
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। करनाल में 20 अगस्त को होने वाली हरियाणा कर्मचारी महासंघ की आक्रोश रैली में अधिक संख्या में भाग लेने के लिए कर्मचारी नेताओं ने शुक्रवार को एक सभा कर विचार-विमर्श किया। ये जानकारी हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला महासचिव शिव कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि इस रैली के लिए कर्मचारियों ने कमर कस ली है। रैली में जिला महेंद्रगढ़ के कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। संघ के संगठनकर्ता भूपेंद्र जेई कहा यह रैली पिछली सभी रैलियों में एतिहासिक होगी। रैली के लिए सभी विभागों के कर्मचारियों ने निजी वाहनों की व्यवस्था कर ली है। रैली में सरकार से आरपार की लड़ाई की घोषणा होगी। इस मौके पर सुरेंद्र जोशी जेई, अशोक यादव, सत्यवान यादव, अनिल यादव, राकेश प्रधान सब अर्बन, राजेंद्र बोहरा प्रधान सिटी, शंभुदयाल व आनंद शर्मा आदि उपस्थित थे।