फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरेंद्र शास्त्री ने रोहतक के पहलवान को चित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
वीरेंद्र शास्त्री ने रोहतक के पहलवान को चित किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। बुहाना में रामसर मैदान में गोगा नवमी पर बुधवार शाम को मेला और दंगल हुआ। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु मन्नतें मांगने पहुंचते हैं। दंगल में हरियाणा और राजस्थान के पहलवान पहुंचे। दंगल में 101 रुपए से लेकर 11 हजार रुपये तक की कुश्ती हुई।
गांव बुहाना के सरपंच दयानंद ने बताया कि कुश्ती दंगल में शास्त्री अखाड़ा के सुलताना के पहलवानों का दबदबा कायम रहा। अंतिम कुश्ती पहलवान वीरेंद्र शास्त्री (जयसिंहपुरा) और पहलवान अमित (रोहतक) के बीच हुई। इसमें वीरेंद्र शास्त्री विजयी रहे। दूसरी कुश्ती जितेंद्र सुलताना और सोनू दादरी के बीच हुई। इसमें जितेंद्र विजयी रहे। इस मौके पर पूर्व सरपंच रतन सिंह, गिरवर सिंह, विजेंद्र, सूरजभान, महेंद्र, जिलेसिंह, शेरसिंह, ओमप्रकाश, बजरंग व प्रदीप सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुहाना पंचायत समिति के सुुलताना अहीरान ग्राम पंचायत के स्थारसला मोड़ पर शास्त्री कुश्ती अखाड़े के पहलवानों ने वीरवार को पर्यावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पौधरोपण किया। अखाड़े के संचालक वीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि उनके अखाड़े के पहलवान हर वर्ष एक हजार से अधिक पौधे लगाते आ रहे हैं। इस अवसर पर पहलवान जितेंद्र, संदीप, पवन, अनिल, रामसिंह, प्रदीप, राहुल, सचिन, सत्यप्रकाश, मुकेश, मोनिका, संस्कार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें