अमर उजाला ब्यूरो
महेन्द्रगढ़। मंगलवार देर शाम चार्टर्ड अंकाउंटेंट कौंसिल द्वारा घोषित सीए-सीपीटी के परीक्षा परिणाम में सूरज शिक्षण संस्थान के 28 से अधिक विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। विद्यालय प्राचार्य नरेश यादव ने बताया कि परीक्षा परिणाम में ज्योति ने सर्वाधिक 175 अंक प्राप्त किए हैं। जतिन अग्रवाल ने 164 अंक, रेशू ने 150, मोहित ने 148, तान्या ने 143, आयुषी ने 141, अश्वनी ने 137, वर्षा ने 136, रौनक अग्रवाल ने 135, अनुज ने 129, विक्रम ने 129, दिव्या ने 128, अभिषेक ने 128, मोहित कुमार ने 128, प्राची ने 127, अनुपमा ने 125, आकाश ने 125, आकाश कुमार ने 124, तनूजा ने 123, ज्योति ने 121, सुनैना ने 120, साक्षी ने 120, सुमन ने 117, हर्षिता ने 116, नितिन ने 115, मीनाक्षी ने 114, निखिल ने 112, योगेश ने 101 अंक लेकर यह परीक्षा पास की। निदेशक संदीप प्रसाद ने कहा कि इस दुनिया में सफलता का केवल और केवल एक ही मंत्र है और वो है कठिन मेहनत। चेयरमैन जगदीश प्रसाद ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था।