फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम 2

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव खैराना में कुएं में गिरने से 27 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। सोमवार दोपहर को अनिल अपने पशुओं की रखवाली के लिए चारपाई डालकर बैठा हुआ था। अचानक भागता हुआ सांड आने पर उससे बचने के प्रयास में कुएं में गिर गया। पिता को गिरता देख आवाज लगाने पर आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया। दूसरे गांव से लोरिंग मशीन मंगवाकर युवक को कुएं से बाहर निकलवाया। परिजन उसे उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर आए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात होने पर शव को शवगृह में रखवा दिया। मंगलवार को मृतक के पिता विजयपाल के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें