फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मई में 8,089 वाहन चालकों का चालान, 179 वाहन जब्त

Wed, 03 Jun 2026 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। एसपी दीपक के निर्देश पर मई में चलाए गए अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 8,089 वाहन चालकों का चालान किया गया और 179 वाहन जब्त किए गए।
विज्ञापन

इनमें बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले 2,690 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके साथ ही गलत दिशा में वाहन खड़ा करने वाले 2,159 का भी चालान किया गया।
तेज रफ्तार में वाहन चलाने वाले 661 वाहनों के चालान किए। वहीं, शार्टकट के चक्कर में गलत दिशा में वाहन चलाकर दूसरों की जान खतरे में डालने वाले 259 चालकों के भी चालान काटे गए।
सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के मद्देनजर बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रहे 209 वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

वाहन चलाते समय ध्यान भटकाने और हादसों का कारण बनने वाले मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर भी पुलिस की नजर रही, जिसके तहत 54 चालान किए गए। वहीं, 25 शराबी चालकों पर भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाने वाले 17 चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इस पूरे अभियान के दौरान 179 वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें