फोटो संख्या:51- कनीना के बाबा लालगिरी मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर में रक्तदाता को बैज लगाती
कनीना। कस्बा स्थित बाबा लालगिरी मंदिर में बाबा लालगिरी सेवा समिति की ओर से रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर में 80 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। कनीना नगर पालिका प्रधान डॉ. रिंपी कुमारी ने कहा कि रक्तदान एक महान पुण्य कार्य है जिससे जरूरत के समय अनमोल जीवन बचाया जा सकता है। नगर पालिका प्रधान डॉ. रिंपी कुमारी ने समिति को 2100 रुपये व फल भेंट कर सहयोग किया। इस दौरान सूबे सिंह उप प्रधान, मोहन सिंह पूर्व पार्षद, जगमाल बोहरा, पंकज, नितेश गुप्ता पार्षद, सुनील ठेकेदार, प्रदीप सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद