फोटो नंबर-08नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकालती एनएसएस की स्वयं सेविकाएं। स्रोत-संस्थान
नारनौल। महिला कॉलेज में चल रहे एनएसएस शिविर के द्वितीय दिवस रविवार को विविध गतिविधियों के साथ उत्साहपूर्ण ढंग से आयोजन किया गया। दिन की शुरुआत प्रात योगाभ्यास से की गई जिसमें स्वयंसेविकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। योग सत्र का उद्देश्य शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के मुख्य व्याख्यानकर्ता डॉ. हंसराज डीपी ने विद्यार्थियों को नियमित व्यायाम अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संतुलित एवं पौष्टिक आहार की आवश्यकता पर भी विस्तार से जानकारी दी। संवाद