फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सहायक उपकरण के लिए 80 दिव्यांगों का हुआ पंजीकरण

Fri, 29 Aug 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र की ओर से वीरवार को खंड महेंद्रगढ़ के गांव बसई में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण देने के लिए कैंप आयोजित किया। इसमें 80 नागरिकों का पंजीकरण किया गया।

केंद्र की इंचार्ज प्रिया चौधरी ने कहा कि जिन दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण किया गया है, उन्हें जल्द ही सहायक उपकरण वितरित करवा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र की ओर से पात्र दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, कृत्रिम अंग, वॉकर और ट्राइसाइकिल निशुल्क प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर कोई जरूरतमंद अपना पंजीकरण नहीं करवा सका है तो वह किसी भी कार्य दिवस को जिला रेडक्रॉस कार्यालय में स्थित प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र में आकर पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के लिए अपने साथ आधार कार्ड व परिवार पहचान पत्र जरूर साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें