फोटो नंबर- 09नारनौल स्थित रेलवे स्टेशन।
- फोटो : शोभायात्रा में ढोल नगाड़ों के बीच युवा।
नारनौल। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के रेवाड़ी-काठूवास रेलखंड में काठूवास स्टेशन यार्ड में ट्रैक के दोहरीकरण के लिए तकनीक कार्य किया जा रहा है। इससे आठ ट्रेनें रद्द रहेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 14705, भिवानी-ढेहर का बालाजी ट्रेन 30 अप्रैल से 18 मई तक (19 ट्रिप) रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14706 ढेहर का बालाजी-भिवानी ट्रेन 30 अप्रैल से 18 मई तक (19 ट्रिप) रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 09733 जयपुर-भिवानी स्पेशल ट्रेन 30 अप्रैल को (1 ट्रिप) रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19619 फुलेरा-रेवाड़ी ट्रेन 30 अप्रैल से 18 मई तक (19 ट्रिप) रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19622 रेवाड़ी-फुलेरा ट्रेन 30 अप्रैल से 18 मई तक (19 ट्रिप) रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 59632 रेवाड़ी-हिसार ट्रेन 11 मई से 18 मई तक (8 ट्रिप) रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 59631 हिसार-रेवाड़ी ट्रेन 12 मई से 19 मई तक (8 ट्रिप) रद्द रहेगी। संवाद