फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 45 मिनट में 8 एमएम बारिश, सड़कें जलमग्न

Mon, 01 Jul 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:71- बालाजी चौक पर भरा बारिश का पानी--स्रोत--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में रविवार शाम काे बारिश होने से शहर में जलभराव की स्थिति हो गई। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन शहर में कई जगह जलभराव हो गया। इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को दोपहर 1.30 बजे से 2 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन शाम को 5.30 बजे से 6 बजे तेज हवा के साथ अच्छी 8 एमएम तक बारिश हुई।
विज्ञापन

बारिश में रतन कॉम्प्लेक्स, मोहल्ला महायचान, नागरिक अस्पताल, नगरपालिका, बालाजी चौक, रेलवे रोड, गोशाला रोड सहित अनेक स्थानों पर जलभराव हो गया। इसके बाद सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे वाहन रेंगते नजर आए। विश्वकर्मा चौक पर बारिश आने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई।

फोटो संख्या:71- बालाजी चौक पर भरा बारिश का पानी--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:71- बालाजी चौक पर भरा बारिश का पानी--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:71- बालाजी चौक पर भरा बारिश का पानी--स्रोत--संवाद

फोटो संख्या:71- बालाजी चौक पर भरा बारिश का पानी--स्रोत--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें