फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 61 जगहों पर 79 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, संख्या पहुंची 2717

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में लगातार कोरोना वायरस के मरीज आ रहे हैं। वीरवार को 61 जगहों से 79 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 2717 हो गई है। 50 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कुल 2209 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 504 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि आरटी पीसीआर में 58 कोरोना मरीज आए हैं। वहीं कंटेनमेंट जोन में एंटीजन टेस्ट में 21 मरीज मिले हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों के संपर्क में आने वालों की जानकरी ली गई है। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर तक 98825 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 59671 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 47153 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1077 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। वहीं नारनौल में तीन महिला कर्मी मरीज मिली है। वहीं अन्य कोरोना मरीज दूसरे के संपर्क में आने से मरीज हुए हैं। ऐसे में लोगों को कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है। लोग मास्क और सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखें। वहीं दूसरी ओर तीसरे दिन भी जिला अस्पताल में डेंटल की ओपीडी बंद रही। ऐसे में डेंटल के मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। अभी पीएचसी और सीएचसी से डेंटल डॉक्टर को नागरिक अस्पताल नहीं भेजा गया है। वहीं वीरवार को फ्लू कार्नर में भी मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। अस्पताल में डॉक्टरों कमी होने से ओपीडी सेवा प्रभावित हो रही है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने अस्पताल का दौरा किया। बाद में डॉक्टरों के साथ बैठक की थी। अभी गायनी और फ्लू कार्नर की ओपीडी के जगह को नहीं बदला गया है। उन्होंने इसके लिए की जा रही तैयारियों को भी देखा।
कोरोना संक्रमित की सूची:-
41, जाट पाली-1,बदोपुर-1,कुलताजपुर-1,रामबास-2,सोसायटी कॉलोनी महेंद्रगढ़-2,बेगपुर-1,दौंगड़ा अहीर-1, मोहल्ला पीर आगा नारनौल-1, भौड़ी-1,कोर्ट कॉलोनी नारनौल-1,मोहल्ला भाटवाड़ा नारनौल-2,बिहाली-1,मांदी-2,चितलांग-1, गाहड़ा-1,दौचाना-1,पाली-3,फैजाबाद-1,काठ मंडी नारनौल-1, कोका-1,चंदपुरा-1, रामपुरा-1,बेवल-1,मोहल्ला संघीवाड़ा नारनौल-1,जोरासी-4,ताजपुर-4,मोहल्ला चांदुवाड़ा नारनौल-1,उनींदा-1, सलीमपुर छापड़ा-1,नारनौल हाउसिंग बोर्ड-1,करीरा-1,मोहल्ला शिवाजी नगर नारनौल-1, बुढ़वाल-1, हुडा सेक्टर नारनौल-3, अगिहार -1,मोहल्ला नलापुर नारनौल-1, सरेली-1, पड़तल-1, तिगरा-1, अटेली-1,ढाणी किरारोद -2, न्यू फ्लाई ओवर महेंद्रगढ़-1,सिलारपुर-1, मौहल्ला सिलाखाना नारनौल-1,नीरपुर-1,मोहल्ला पुरानी सराय-1,मोहल्ला खरखड़ी-1,सिरोही बहाली-1,महेंद्रगढ़-1,रिवासा-1, छाबड़ा बीबीपुर-1, पुल बाजार नारनौल-2, मोहल्ला मिश्र वाड़ा नारनौल-1, मोहल्ला गुरु नानकपुरा नारनौल-1, नूनी रोड शेखपुरा-1, नारनौल पुलिस लाइन-3, मोहल्ला कायमपुरा महेंद्रगढ़-1, भूरीलाल मोहल्ला नियर बड़ा दरवाजा महेंद्रगढ़-1, नियर बस स्टैंड महेंद्रगढ़-1,खेड़ी तलवाना-1,बाघोत-1
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें