फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन जिले से अलग-अलग पदों के लिए 782 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पंचायती राज चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन अलग-अलग पदों के लिए 782 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिला परिषद के लिए 33 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। सोमवार को वार्ड नंबर 2, 4, 5, 8, 14 तथा 16 वार्ड से एक भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया। सरपंच के लिए अलग-अलग खंडों से कुल 327 प्रत्याशियों ने, पंच के लिए 347 तथा ब्लॉक समिति के लिए 75 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है।
विज्ञापन

बता दें कि जिला महेंद्रगढ़ में जिला परिषद के 19 वार्ड हैं। वहीं पंचायत समिति के 151 सीटें हैं। इसके अलावा सरपंच के 343 तथा पंच के 3214 पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं। चुनाव में पंच व सरपंच पद के लिए नामांकन पत्र संबंधित गांव के ग्राम सचिवालय या स्कूल में लिए जा रहे हैं। वहीं जिला परिषद के नामांकन पत्र डीसी कोर्ट रूम में लिए जा रहे हैं। इसी प्रकार पंचायत समिति के नामांकन पत्र संबंधित बीडीपीओ कार्यालय में लिए जा रहे हैं। इसके लिए अलग से आरओ तथा एआरओ लगाए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया चार दिनों से चल रही है। शनिवार को पुलिस वेरिफिकेशन को लेकर उम्मीदवार नामांकन नहीं कर पाए थे। रविवार को अवकाश हो गया था। सोमवार को कार्यालय खुलते ही उम्मीदवार अपने नामांकन लेकर संबंधित कार्यालय में पहुंच गए थे। सोमवार को जिप से 33, सरपंच के लिए 327, पंच के लिए 347 तथा ब्लॉक समिति के लिए 75 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। अब नामांकन करने के मात्र दो दिन शेष रह गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि मंगलवार और बुधवार को नामांकन दाखिल करने वालों की खासी भीड़ उमड़ सकती है। उसके लिए प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट हैं।
विज्ञापन

-----------------------
खंड वाइज रिपोर्ट
खंड का नाम - सरपंच - पंच - ब्लॉक समिति सदस्य
अटेली - 30 - 25 - 04
कनीना - 69 - 67- 13
महेंद्रगढ़ - 34 - 43 - 11
नांगल चौधरी - 64 - 51 - 21
नारनौल - 54 - 67 - 06
निजामपुर - 40 - 39 - 13
सतनाली - 13 - 18 - 09
सिहमा - 33 - 37 - 01
कुल - 327 - 347 - 75
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें