कनीना। कनीना में गोशाला मार्ग के हालात सुधारने के लिए नगर पालिका द्वारा 72.93 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगरपालिका की ओर से निर्माण के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं। जिम्मेदारों का दावा है कि इसी सप्ताह में कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नपा की ओर से जनवरी 2025 तक इस निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस सड़क मार्ग का काम पूरा होने के बाद कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र की करीब 5 हजार की आबादी को सुगम राह मिल सकेगी। यह सड़क मार्ग लंबे समय से बदहाल था। लोगों द्वारा बार-बार इसके हालात सुधारने की मांग उठाई जा रही थी। गोशाला में दिनभर श्रद्धालुओं एवं किसानों का आवागमन रहता है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से लोग भी गोशाला आते थे।
नगरपालिका गोशाला मार्ग की दशा सुधार पर 72.93 लाख रुपये खर्च करेगी। करीब 700 मीटर लंबे सड़क मार्ग का निर्माण कार्य इसी सप्ताह से शुरू कर दिया जाएगा। इस कार्य को पूरा करने के लिए जनवरी 2025 तक का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा अन्य कई सड़कों के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
समय पाल सिंह, सचिव, नगर पालिका कनीना