फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 725 विद्यार्थियों ने दी बुनियाद लेवल 2 की परीक्षा

Tue, 28 Jan 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 04मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। जिले में मिशन बुनियाद बैच 2025-27 लेवल 2 की परीक्षा मंगलवार को संपन्न हो गई।
विज्ञापन

मिशन बुनियाद, हरियाणा सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग एवं विकल्प फाउंडेशन के द्वारा की गई एक उत्कृष्ट पहल है। इसका उद्देश्य भविष्य में सरकारी स्कूलों को आगे बढ़ाना और उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। जिसे छात्रों की नींव तैयार करके पूरा किया जा सकता है।
बुनियाद लेवल 2 की परीक्षा के लिए जिले में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जिले में 760 विद्यार्थियों ने बुनियाद लेवल एक परीक्षा उत्तीर्ण की थी। ये सभी विद्यार्थी बुनियाद लेवल 2 परीक्षा देने के लिए योग्य थे। इनमें से 725 विद्यार्थियों ने ही यह परीक्षा दी, जबकि 35 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल में 272 विद्यार्थियों में से 260 ने, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में 333 विद्यार्थियों में से 310 विद्यार्थियों ने एवं पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी में सभी 155 में से 155 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी।
विज्ञापन

परीक्षा में कुल 50 प्रश्न पूछे गए थे, प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का था। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। दोपहर 11.30 बजे से 1.30 बजे तक जिले के 3 केंद्रों में मिशन बुनियाद के लेवल 2 की प्रवेश परीक्षा हुई। इसमें जिला शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड संसाधन समन्वयक, जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार एवं जिला गणित विशेषज्ञ मंगत राम ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। सभी परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से पहले ही संबंधित केंद्रों पर उपस्थित हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें