फोटो नंबर- 22रजत पदक विजेता बाबूलाल को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत-ग्रामीण
सिहमा। खंड सिहमा निवासी करीब 72 वर्षीय बाबूलाल ने 34वीं हरियाणा स्टेट मास्टर एथलीट चैंपियनशिप में रजत पदक जीता हैं। उन्होंने 70 से अधिक आयु वर्ग में दो हजार मीटर ब्रिक्स वाक में बेहतर प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बाबूलाल अब राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे। बाबूलाल अभी तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में 10 पदक जीत चुके हैं। बाबूलाल ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। इस उपलब्धि पर गांव की सरपंच पूजा देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने बाबूलाल को बधाई दी।