फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल आवर्धन योजना के तहत सतनाली में बूस्टर बनाने का काम शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतनाली मंडी। सरकार की कस्बे और खंड के गांवों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए ‘जल आवर्धन योजना’ के अंतर्गत रविवार को सतनाली में बूस्टर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। प्रदेश सरकार की ओर से सतनाली कस्बे सहित विभिन्न गांवों और ढाणियों में पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से साढ़े 34 करोड़ की परियोजना को मंजूर कर टेंडर जारी किए थे जिसके उपरांत ग्राम पंचायत की ओर से चिह्नित भूमि पर रविवार को सरपंच प्रतिनिधि होशियार सिंह उर्फ ढिल्लू शेखावत सतनाली ने कार्य का शुभारंभ करवाया। सरपंच सतनाली रिंकू देवी ने बताया कि लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा जल आवर्धन योजना के तहत परियोजनाएं को मंजूरी मिली है जिसके तहत ग्राम पंचायत द्वारा बस स्टैंड के पास लगभग 1 एकड़ भूमि चिंहित कर प्रस्ताव संबंधित विभाग के पास भेजा गया था। लगभग साढ़े 34 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कार्य प्रस्तावित है जिसके तहत सतनाली सहित विभिन्न गांवों में बुस्टर स्टेशन बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें