फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद से मिले आश्वासन पर अढ़ाई घंटे में खत्म हुआ अनिश्चितकालीन धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सतनाली मंडी। सतनाली रेलवे स्टेशन पर 22471/72 बीकानेर इंटरसिटी के ठहराव की मांग को लेकर रविवार को क्षेत्रवासियों एवं रेल संघर्ष समिति की ओर से सुबह 10 बजे भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अनिश्चितकालीन शांतिपूर्ण धरना दिया गया। धरने का नेतृत्व रेल संघर्ष समिति प्रधान दिवान सिंह शेखावत ने किया तथा इस मौके पर कस्बे सहित क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, यात्री व राजनैतिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अनिश्चितकालीन धरने पर करीब ढाई घंटे बाद सांसद चौ. धर्मबीर सिंह के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे जेडआरयूसीसी मेंबर एवं अधिवक्ता ललित सिंह तंवर ने बताया कि सांसद चौ. धर्मबीर सिंह सतनाली में इस गाड़ी के ठहराव के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। शीघ्र ही एक बार पुन: रेलमंत्री से मिलकर मांग पूरी करवाने का प्रयास करेंगे। इसके बाद विचार-विमर्श उपरांत प्रतिनिधिमंडल का गठन कर सांसद के साथ रेलवे बोर्ड में अधिकारियों से मांग पूरी करवाने के प्रयास का निर्णय लेकर सांसद के आश्वासन पर दोपहर 12:30 बजे धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

स्टेशन के बाहर सुबह 10 बजे शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना रविवार सुबह 10 बजे सतनाली रेलवे स्टेशन के बाहर क्षेत्रवासियों ने 22471/72 बीकानेर इंटरसिटी के ठहराव की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। धरने को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सुबह से ही स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात किया हुआ था। धरने का नेतृत्व कर रहे रेल संघर्ष समिति प्रधान दिवान सिंह शेखावत ने कहा कि सतनाली कस्बे के रेलवे स्टेशन से हरियाणा और राजस्थान के सैनिक बाहुल्य करीब 80 गांवों के भारी संख्या में यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं लेकिन यहां लंबे समय से मांग के बावजूद बीकानेर इंटरसिटी का ठहराव नहीं दिया जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें