फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बैठ भूख हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। नगरपालिका के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सोमवार को दो दिन भूख हड़ताल पर बैठ गए। प्रधान राजबाला ने बताया कि अगर हमारी समान काम, समान वेतन, सीपीएफ, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी एक्सग्रेसिया पॉलिसी को बहाल करने, नई पेंशन नीति रद्द करके पुरानी पेंशन नीति लागू करने की मांगे नहीं मानी तो धरना 3 से 5 अक्टूबर को हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय रहते सरकार ने मांगे नहीं मानी तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। उन्होंने बताया कि सरकार के साथ हमारी मांगो को लेकर समझौता हुआ था लेकिन वह अभी तक लागू नहीं किया गया है। सोमवार को भूख हड़ताल पर प्रधान राजबाला, शंकुतला, रीना, धीरज, राहुल दो दिन की भूख हड़ताल पर बैठे है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द सभी मांगे पूरी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें