नई मंडी में अखंड रामायण पाठ आज
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। रामचरित्र मानस प्रचार मंडल के तत्वावधान में वीरवार रात को मोहल्ला बास नई मंडी में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य यजमान कृष्ण कंछल कारोता वाले होंगे। वहीं अध्यक्षता ओमप्रकाश मित्तल करेंगे। घनश्याम गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर भगवान राम की अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाएगी। इस मौके पर डॉ. राजेश गोयल, नरेश बंसल, प्रवीण गुप्ता, सचिन बालाजी, घनश्याम बंसल, पारस गर्ग, सुरेश कुमार व कुसुम निर्मल आदि भगवान राम की महिमा का गुणगान करेंगे।