फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्रत ककक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या:34 से 36
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। करवा चौथ का व्रत शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने दिनभर अपना उपवास रखकर लंबी उम्र की कामना की और शाम को अपने चांद का दीदार कर व्रत खोला। पति ने अपनी पत्नियों को उपहार दिया। बाजारों में भीड़ होने की वजह से जाम की स्थिति बनी रही। सुुहागिन महिलाएं ज्वेलरी से लेकर, कपड़े और मेकअप सामग्री का सामान खरीदा। हर सुहागिन बेहतर तरीके से सज संवरकर करवा चौथ का व्रत रखा।
करवा चौथ व्रत पर महिलाएं सुबह ही सजधज कर तैयार हो गई थीं। पूरे दिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु का व्रत रखा। शुभ मुहूर्त के समय सुहागिनों में महिलाओं ने करवा चौथ की कहानी सुनी। इसके बाद शाम 8.30 बजे चंद्रदर्शन करने के बाद अपने चांद का दीदार किया। इसके बाद पानी पीकर अपना व्रत खोला। पति ने अपनी पत्नियों को गिफ्ट दिया।
विज्ञापन

करवा चौथ पर्व पर सुहागिन महिलाओं ने दिन भर उपवास रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। पति भी अपनी पत्नियों को शाम के समय मोबाइल, आभूषण, आर्टिफिसियल ज्वेलरी जैसे उपहार दिए। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए उनके साथ व्रत भी रखा। राकेश, रवि, प्रकाश, नवीन आदि का मानना है कि जब पत्नी उनके लिए व्रत रख सकती हैं तो उनका भी फर्ज बनता है कि वो भी अपनी पत्नी के लिए व्रत रखें। ऐसा करने से महिलाओं में दोगुनी शक्ति का संचार होता है और आपसी प्यार भी बढ़ता है।

वीडियो कॉलिंग से जरिये खोला व्रत
बहुत सी महिलाओं के पति बड़े शहरों में नौकरी करने के कारण वो करवा चौथ पर नहीं पहुंच पाए। पति के नहीं पहुंचने के कारण महिलाओं ने वीडियो कॉलिंग कर अपने पति का दीदार किया और उनका आशीर्वाद लेकर अपना व्रत खोला। इतना ही नहीं दिन भी वाट्सएप्प और सोशल मीडिया पर करवा चौथ की बधाई के मैसेज पास होते रहे। सरिता, शालिनी, सरोज आदि ने बताया कि उनके पति बाहर काम करते हैं। करवा चौथ पर वो नहीं पहुंच पाए। इसलिए रात को वीडियो कॉलिंग पर उनका चेहरा देखने के बाद वो व्रत खोलेंगी।
विज्ञापन


शहर में रही भीड़भाड़
करवा चौथ व्रत पर बाजार में भीड़ भाड़ का माहौल रहा। जगह-जगह जाम की स्थिति बनी रही। शहर के शंकर मार्केट, सब्जी मंडी रोड, आईटीआई रोड, मसानी चौक, ब्रह्मदेव चौक, सराफा बाजार, शॉपिंग काम्पलेक्स आदि स्थानों पर भीड़ रही। वाहन चालकों को आने जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी। पति-पत्नी स्वर्णकार, गिफ्ट पैलेस, साड़ी सेंटर से खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें