गोशाला में गायों के लिए लगाई सवामणी
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गोपाल गोशाला में रविवार को संस्थान के सभी सदस्यों ने गो पूजन कर गायों के लिए सवामणी लगाई। पंडित मनीष शास्त्री ने निखिल शर्मा, हितेंद्र शर्मा व संगीता शर्मा के द्वारा गणेशजी व नवग्रह सहित विधि विधान से गो पूजन करवाया। इसके बाद सभी सदस्यों ने मिलकर हरी सब्जी, खल, मेथी, गुड़, सरसों तेल व नमक मिलाकर सवामणी तैयार कर गायों को खिलाई। इस मौके पर संस्थान के संरक्षक आचार्य पंडित बजरंग शास्त्री ने कहा कि गो माता की सेवा करने से मनुष्य की सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं।
संस्था के प्रधान महेंद्र नूनीवाल ने कहा कि संस्था द्वारा हर महीने सवामणी लगाई जाती है। इस मौके पर सचिव सुरेंद्र गोयल, राकेश बंसल, मनोज अग्रवाल, राधा बंसल, दीपा गोयल, रमा मित्तल, मुस्कान अग्रवाल, संजय गोयल, संदीप शर्मा, राकेश बंसल व बसंत आदि मौजूद रहे।