फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीपीओ ने स्कूल में की साफ-सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीपीओ ने स्कूल में की साफ-सफाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
निजामपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निजामपुर के खेल मैदान में रविवार को बीडीपीओ दीपक कुमार ने स्वच्छता ही सेवा है के पखवाड़े के दौैरान सुबह 10 बजे से 12 बजे तक श्रमदान किया।
विज्ञापन

इस दौरान स्कूल में फैली गंदगी की सफाई करके साथी कर्मचारियों का सहयोग लेकर स्वच्छता ही सेवा के बारे में बताया गया। इस मौके बीडीपीओ ने कहा कि मानव को अपने आस पास नाली, रास्ते व अन्य जगहों पर साफ सफाई रखनी चाहिए। जिससे मक्खी, मच्छर आदि पैदा ना हो और बीमारियों से बचा जा सके। इस मौके पर विकास एबीपीओ, ग्राम सचिव रामजीलाल, राकेश, राजीव कुुमार, राजकुुमार, राजेश, दीपक, संजय, राकेश व प्रकाश आदि ने भी श्रमदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें