फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों की दौड़ में रेखा व लड़कों में मोनू रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़कियों की दौड़ में रेखा और लड़कों में मोनू रहा प्रथम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार स्थानीय नेहरू युवा केंद्र कार्यालय की ओर से ग्रामीण खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सितंबर और अक्टूबर महीने में प्रत्येक ब्लॉक में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की जाती हैं।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र अधिकारी प्रेम सिंह यादव ने बताया कि निजामपुर खंड में महिलाओं की 100 मीटर और 200 मीटर दौड़, लड़कों की वॉलीबॉल समेसिंग, 200, 400 और 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता 10 तथा 11 सितंबर को धानौता में होगी। वॉलीबॉल समेसिंग प्रतियोगिता में युवा क्लब छिल्लरो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर लड़कों की दौड़ में मोनू प्रथम और सुनील दूसरे स्थान पर रहा। लड़कों की 400 मीटर की दौड़ में मुकेश प्रथम और सुरेश दूसरे स्थान पर रहा। लड़कों की ही 800 मीटर दौड़ में मुकेश प्रथम और विकास दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में कुमारी रेखा ने प्रथम और कुमारी अवनि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में कुमारी पूजा खटाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर समाजसेवी मोटिया और ब्लॉक अध्यक्ष युवा संघ निजामपुर सुरेंद्र सिंह, राजबीर, दीपक कुमार और प्रियंका मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें