समाज निर्माण में शिक्षक की भूमिका अहम
फोटो संख्या: 46
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। आरआरसीएम पब्लिक स्कूल माजरा कलां के प्रांगण में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि आरआरसीएम ग्रुप के चेयरमैन रोशनलाल यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में छात्रों विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। रोशनलाल ने प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि समाज के निर्माण में एक शिक्षक की बहुत बड़ी भूमिका होती है।