फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वर्ष में पालिका की हुई चार बैठक, नहीं उठा पार्किंग का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शहर की नगरपालिका गठन के बाद अभी तक शहर में पार्किंग नहीं बनी है। किसी भी नगरपालिका चेयरमैन पे इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया। पहले पार्किंग की समस्या अधिक नहीं खलती थी, लेकिन पिछले दस वर्षों से शहर में आबादी के साथ वाहनों की संख्या बढ़ भी गई है। प्रतिदिन शहर में अनुमानित दो हजार दुपहिया और 500 चौपहिया वाहन सड़कों पर चलते हैं। इससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। पार्किंग के अभाव में वाहन चोरी का खतरा रहता है। नगरपालिका की नयी कार्यकारिणी का गठन के बाद चार मीटिंग हो चुकी हैं। लेकिन, किसी भी मीटिंग में पालिका ने पार्किंग का मुद्दा नहीं उठाया है। वैसे पार्षदों और नपा चेयरपर्सन का दावा है कि पार्किंग के लिए प्रस्ताव किया जा चुका है।

चार मीटिंग में नहीं उठा पार्किंग का मुद्दा
शहर की नई सरकार बनने के बाद एक वर्ष में चार बार पार्षदों की मीटिंग हो चुकी हैं। इसके बाद भी पार्किंग स्थान निर्धारित करने का प्रस्ताव नहीं पेश किया है। अभी तक किसी भी पार्षद ने इन मीटिंगों में पार्किंग का मुद्दा नहीं उठाया है। इस समस्या के निदान में नगर पालिका चेयरपर्सन रीना बंटी ने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई। पार्षदों और चेयरपर्सन की आपसी खींचातान की वजह शहर के विकास कार्य भी रुके हुए हैं।
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में हो रहीं गाड़ियां पार्क
शहर में गाड़ी पार्क करने के लिए लोगों ने अस्पताल को नया पार्किंग स्थल बना दिया है। बैंक कर्मचारी और लोग प्रतिदिन अस्पताल परिसर में गाड़ियों को पार्क करते हैं। अस्पताल के पार्किंग स्थल पर बैंक कर्मचारियों और अन्य लोगों की गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इस वजह से एंबुलेंस इधर-उधर खड़ी करनी पड़ती हैं। एसएमओ डॉ. सुरेंद्र यादव ने नगरपालिका सचिव और थाना प्रभारी महेंद्रगढ़ को इसकी लिखित शिकायत दी है।
सड़कों पर गाड़ियां खड़ी होने से लगता है जाम
शहर के मुख्य बाजारों में दुकानदार पहले ही अतिक्रमण किए हुए हैं। इसके बाद उपभोक्ता सड़कों पर वाहन खड़े कर देते हैं। इससे चौड़ी सड़क भी संकरी हो जाती है। सिनेमा रोड पर पंजाब नेशनल बैंक और एसबीआई होने के कारण दोनों ओर वाहन पार्क होते हैं। इससे आमजन को परेशानी होती है। ऐसे ही हालत शहर के शॉपिंग कॉम्पलैक्स, शंकर मार्केट, गांधी मार्केट, रेलवे रोड आदि स्थानों पर हैं।
बढ़ेगा आय का साधन
नगरपालिका पार्किंग स्थल बनाकर अपना आय का साधन बढ़ा सकती है। नगर में प्रतिदिन हजारों वाहन पार्किंग के अभाव में इधर-उधर खड़े रहते हैं। पालिका दो या तीन पार्किंग स्थल बनाकर लाखों रुपये के टेंडर किए जा सकते हैं। इससे पालिका की आय बढ़ेगी।


शहर में पार्किंग का अभाव है। उपभोक्ता अपने वाहनों को दुकानों के सामने खड़ा कर गायब हो जाते हैं। उसके बाद एक या डेढ़ घंटे बाद आते हैं। इससे दुकानदारी प्रभावित होती और जाम भी लग जाता है।
-सोनू डुलाना-दुकानदार।


शहर में पार्किंग का होना बहुत जरूरी है। पार्किंग होगी तो लोग पार्किंग में ही अपने वाहन खड़े करेंगे। इससे दुकानदारों को भी परेशानी नहीं होगी। वाहन भी सुरक्षित रहेंगे।
-कपिल पटेल, दुकानदार


पिछली योजना में महेंद्रगढ़ जेल के सामने खाली जगह पर प्रस्ताव पास किया था। इस योजना में चेयरपर्सन को रेस्ट हाउस के पीछे खाली जमीन के लिए हम सुझाव दे चुके हैं। लेकिन, वो अपनी मर्जी चलाती हैं पार्षदों से शहर की समस्याओं के बारे में कोई विचार विमर्श नहीं करतीं।
विज्ञापन

-नरेंद्र खन्ना, विपक्षी पार्षद।

पार्किंग के लिए प्रस्ताव किया जा चुका है। हमने जेल के सामने खाली जगह पर पार्किंग बनाने का विचार था। वहां लेवलिंग भी करवा दी थी। लेकिन, किसी कारण वहां सुविधा नहीं हो पाई। हम जिला उपायुक्त से पार्किंग के लिए मदद मांगेंगे। जेल के सामने खाली जगह या फिर पुलिस परेड ग्राउंड पर पार्किंग बनाएंगे।
-रीना बंटी, चेयरपर्सन नगरपालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें