महेंद्रगढ़। आरपीएस शिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे जबकि अध्यक्षता महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा सांसद चौ. धर्मबीर सिंह करेंगे। इस मौके पर शिक्षण संस्था के एनटीएसई, एनडीए, एम्स, नीट, आईआईटी मेनस एंड आईआईटी एडवांसड, सीपीटी एवं केवीपीवाय में टॉपर व खेलों में भी विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले चयनित छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।