अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में 30 जुलाई से राष्ट्रीय नाट्य एवं लोक कला उत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। यह कार्यक्रम हरियाणा कला परिषद् की ओर से आयोजित करवाया जाएगा। सात दिन चलने वाले इस कला उत्सव में हर दिन सांग एवं नाटक के माध्यम से हरियाणा एवं राष्ट्र की संस्कृति के बारे में अवगत करवाया जाएगा।
महेंद्रगढ़ जिला कला संयोजक हरिओम पंडित ने बताया कि हरियाणा कला परिषद् द्वारा सात दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रथम राज मोरध्वज का सांग दिखाया जाएगा। 31 जुलाई को नाटक विठला, 1 अगस्त को हरियाणवी कार्यक्रम, 2 अगस्त सूफी बॉलीवुड संध्या, 3 अगस्त हरियाणा के रंग, 4 अगस्त को लकीरें हैं तो रहने दो नाटक तथा अंतिम दिन कृष्ण लीला कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से शुरू होगा।