नांगल चौधरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नांगल चौधरी में आगामी 3 अगस्त को ब्लॉक स्तरीय कला स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश मोरवाल ने बताया कि यह स्पर्धा सुबह 10 बजे आरंभ होगी। जिसमें विद्यार्थी नृत्य, भाषण, कलाकृति व माडल प्रस्तुत करेंगे। ब्लॉक में अव्वल रहे प्रतिभागी जिले की स्पर्धा में शामिल होंगे।