फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो केंद्रों पर 709 विद्यार्थियों ने दी बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा

विज्ञापन
फोटो नंबर-14नारनौल में बुनियाद परीक्षा देते विद्यार्थी। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
नारनौल। जिले में मिशन बुनियाद 2026-28 के लेवल-2 की प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को संपन्न हुई। बुनियाद लेवल-2 परीक्षा के लिए जिले में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

जिले में कुल 777 विद्यार्थियों ने बुनियाद लेवल-1 परीक्षा उत्तीर्ण की थी जो सभी लेवल-2 की परीक्षा के लिए पात्र थे। इनमें से 709 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया जबकि 68 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारनौल में पंजीकृत 415 विद्यार्थियों में से 387 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महेंद्रगढ़ में 362 विद्यार्थियों में से 322 ने परीक्षा में सहभागिता की।
विज्ञापन

परीक्षा में 10 प्रश्न पूछे गए थे जिसमें प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का था। यह परीक्षा दोपहर 1:30 से 2:45 बजे तक जिले के दोनों केंद्रों पर आयोजित की गई।
परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक, खंड शिक्षा अधिकारी पवन भारद्वाज और जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा व्यवस्था को संतोषजनक बताया। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
सभी परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद्रों पर उपस्थित हो गए थे। केंद्रों के प्राचार्यों, शिक्षकों एवं स्टाफ ने अपनी जिम्मेदारी निभाई जिससे परीक्षा प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें