फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव दुलोठ में 700 किलो खोवा का भंडार, दो सैंपल लिए

Mon, 30 Oct 2023 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने राजस्थान की सीमा से सटे जिले के अंतिम छोर के गांव दुलोठ में छापा मारकर मिष्ठान भंडार से 700 किलोग्राम खोवा बरामद किया। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि राजस्थान प्रदेश की सीमा से सटे इस गांव में राजस्थान से भारी मात्रा में खोवा लाकर स्टोर किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक चौधरी के नेतृत्व में टीम ने पहुंचकर जांच की तो खोवा का भंडार मिला। मौके पर सभी प्रकार की जांच करने के उपरांत खोवा व बेसन के दो सैंपल लेकर जांच को भिजवाए गए। एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि कुछ दिनों से टीम को सूचना मिल रही थी कि राजस्थान से भारी मात्रा में खोवा लाकर महेंद्रगढ़ जिले के गांव दुलोठ में भंडार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर छापा मारा गया। इस दौरान टीम को 700 किलोग्राम खोवा मिला। खोवा व बेसन के दो सैंपल लिए गए हैं जांच के उपरांत आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में मिलावट खोरों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। मुनाफे के चक्कर में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें