फोटो 10चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान करते ट्रस्टी व कंपनी के पदाधिकारी। स्वयं
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट द्वारा यूनाइटेड ह्यूमन रिसोर्स लिमिटेड के सहयोग से एक रोजगार मेले का आयोजन किया गया। ट्रस्टी डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि इस रोजगार मेले का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना व उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा।ट्रस्टी ओशीन शुक्ला ने बताया कि रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। इनके आधार पर 70 युवाओं को नौकरी के लिए ऑफर लेटर प्रदान किए गए। कार्यक्रम में गुरुग्राम, बावल, नीमराना, केशवाना और भिवाड़ी जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। संवाद