फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में हुई 7.5 एमएम बारिश, दिन के तापमान में आई गिरावट

विज्ञापन
बारिश में खिलखिलाती सरसों की फसल। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
मौजूदा सक्रिय मौसम प्रणाली वेस्टर्न डिस्टरबेंस से सुबह से ही महेंद्रगढ़ जिले हलकी बारिश शुरू हो गई थी जो रुक रुककर देर शाम तक चली। नारनौल में 4.5 एमएम और महेंद्रगढ़ में 2.9 एमएम और दोपहर तक आंकड़े के आधार संपूर्ण जिले में 7.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा आज नारनौल में न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 22.5 दर्ज किया गया। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि संपूर्ण मैदानी इलाकों पर बादलों ने डेरा जमा रखा है और दोपहर बाद से बर्फीली हवाओं की वजह से आमजन को कड़ाके की ठंड अहसास होने लगा था। दिनभर बादलवाही और रुक रुक कर बारिश होने से व ठंडी बर्फीली हवाओं से आज उत्तर पश्चिमी भारत के राज्यों में बड़े पैमाने पर कोल्ड डे (ठंडा दिन) की स्थिति देखी जाएगी। यानी अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री से नीचे दर्ज किया जाएगा। वीरवार को जिला महेंद्रगढ़ के तापमान में गिरावट दर्ज होगी और कड़ाके की ठंड अपना तीखे तेवर दिखाएगी। वातावरण में नमी बढ़ने से घना कोहरा छाया रहने की और महेंद्रगढ़ जिले पर अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की प्रबल संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें