कनीना। गांव धनौंदा में 69वीं श्री बाबा दयाल फुटबॉल व खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को शुभारंभ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि जनसेवा मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन बाछौदिया ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में कुल 28 टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन मैच धनौंदा व बाबा भैंया क्लब उन्हाणी के बीच हुआ, जिसमें उन्हाणी की टीम विजेता रही। प
हले दिन प्रतियोगिता में विभिन्न दौड़ों का भी आयोजन किया गया। इसमें 100 मीटर दौड़ में संजय सतनाली प्रथम, जगत बादली द्वितीय। 400 मीटर में सचिन बेरी प्रथम, लक्ष्मण धनौंदा द्वितीय। 800 मीटर दौड़ में दीपेंद्र धनौंदा प्रथम, हेमंत मेघनवास द्वितीय रहा। 1600 मीटर में सचिन बेरी प्रथम, महेश सिंह धनौंदा द्वितीय रहा 100 मीटर बजुर्गों की दौड़ में 60 वर्षीय गिरधारी लाल कोटपूतली प्रथम, रोशनलाल कनीना द्वितीय रहे।
पवन बाछौदिया ने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से समाज में भाईचारा बढ़ता है। ग्रामीण अंचल में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे लाने में ये प्रतियोगिताएं बहुत सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने शानदार टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए सभी ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति का धन्यवाद किया और अपने निजी कोष से आयोजन समिति को 41 हजार रुपये की राशि भेंट करने की घोषणा की। आयोजन समिति की तरफ से भी मुख्य अतिथि पवन बाछौदिया को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रधान डॉ. मुकेश सिंह, सचिव भूपेंद्र सिंह, मंच संचालक मास्टर प्रहलाद सिंह, मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर रतन सिंह तंवर, पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह, सरपंच प्रतिनिधि थानेदार बीरसिंह, ठाकुर राजेंद्र सिंह नंबरदार, किशनपाल सिंह, मीर सिंह वैद्य, अजीत सिंह जिला पार्षद, लीलाराम जिला पार्षद बाघोत, विजय शर्मा, सुधीर भूतपूर्व सैनिक समिति पाथेड़ा, पृथ्वी सिंह पंच, विक्रम सिंह पंच, दीपक जांगड़ा पंच व दिशांत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।