नारनौल। जिले में फिर से कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार को जिले में 68 नए कोरोना संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 4873 हो गई है। वहीं शुक्रवार को 62 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 4276 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 590 केस अभी भी एक्टिव हैं।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर मास्क और सामाजिक दूरी का ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि जिले में 30 अक्तूबर तक 111433 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 68984 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 83547 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1521 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
कोरोना संक्रमित की सूची
शक्ति कॉलोनी महेंद्रगढ़-2, नीरपुर-1,खेड़ी-1, कोटिया-2,सतनाली-4,रिवासा-1,रामपुरा-1,हुडीना-8,नारनौल हुडा सेक्टर-5, माली टिब्बा नारनौल-1,मियां की सराय नारनौल-1,राता कला -1,भिलवाड़ा-1,जोनावास-1,अटेली मंडी-2, नांगल सिरोही-2, सिहोर-9, कनीना-1, नांगल चौधरी-1, माजरा खुर्द-2, बलाहा कला-1, दौचाना-1,खैराना-1,उंहाणी-1, नावा-1, सिनेमा रोड महेंद्रगढ़-1, दीवान कॉलोनी महेंद्रगढ़ -3, सरस्वती कॉलोनी-2, महेंद्रगढ़ ब्रह्मचारी आश्रम रोड-2, करेलिया बाजार महेंद्रगढ़-1, नियर सिटी प्लेस महेंद्रगढ़-1, नियर फ्लाईओवर महेंद्रगढ़-1, रसूलपुर-1, पाल-1, डेरोली जाट-2, नांगल दुर्गू-1